Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

भोजपुरी सिनेमा के नायक दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ व पवन सिंह की जोड़ी "एक दुजे के लिए" में नजर आयेंगी। यशी फिल्मस प्रा. लि. व कैपिटल फिल्मस् प्रा. लि. के बैनर तले बनी प्रसिद्ध निर्माता अभय सिन्हा व टी. पी. अग्रवाल की इस फिल्म के निर्देशक कई बार भोजपुरी के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सम्मान से नवाजे गये निर्देशक अनिल अजिताभ है। फिल्म में दक्षिण भारतीय अदाकारा मधु शर्मा, एहसान खान व संगीता रमण की अन्य प्रमुख भूमिकाये हैं। फिल्म में युवा दिलों की प्रेम कहानी दिखाई गयी है। फिल्म में गीत हैं प्यारेलाल यादव व संतोष पूरी के वहीं सगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने। फिल्म के निर्माता द्वय अभय सिन्हा, टी. पी. अग्रवाल व निर्देशक अनिल अजिताभ के अनुसार "एक दूजे के लिए" भोजुपरी में बनी पहली संपूर्ण लव स्टोरी फिल्म होगी। फिल्म में निरहुआ-पवन की टक्कर व एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म के छायांकन दामोदर नायडू, संपादक हरीश चैधरी, कार्यकारी निर्माता अंजनीकांत श्रीवास्तव हैं। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य इन दिनों मुंबई में जारी है।
Tags - bhojpuri, bhojpuri news, bhojpuri khabar, bhojpuri tarka, bhojpuri samachar, bhojpuri sanesh, bhojpuri samachar, bhojpuri paper, bhojpuri movie news, bhojpuri news, bhojpuri film news, bhojpuri movie khabar,bhojpuri songs, bhojpuri hot songs


0 comments

Post a Comment

Popular Posts